गोवा में पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गोवा में पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

गोवा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गुरुवार को

गोवा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को पांच छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अरविंद गवास ने बताया कि दक्षिण गोवा जिले के पोंडा शहर में स्थित स्कूल की पांच छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कश्मीर के जमीनी हालात पर अमेरिकी सांसदों को दी जानकारी

गवास ने कहा, ‘‘पांचवीं और सातवीं कक्षा की सभी नाबालिग छात्राओं ने स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति को बताया कि शिक्षक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। लड़कियों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ।’’ स्कूल की आंतरिक समिति ने तब जांच की और उनके खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया। 
उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा दर्ज करायी गयी एक पुलिस शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।