गैस पाइपलाइन के निर्माण कार्य में झारखंड सरकार देगी पूर्ण सहयोग : मुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गैस पाइपलाइन के निर्माण कार्य में झारखंड सरकार देगी पूर्ण सहयोग : मुख्यमंत्री

NULL

रांची :  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन के तहत किये जा रहे कार्य में राज्य सरकार पूर्ण सहयोग देगी। इसके पूर्ण होने के बाद स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भारत लंबी छलांग लगायेगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय के संयुक्त सचिव आशीष चटर्जी से मुलाकात के दौरान ये बातें कहीं। दास ने कहा कि गैस सस्ता ईंधन भी है, लोगों को इससे बचत भी होगी। चटर्जी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन के तहत झारखंड के हिस्से का काम जुलाई से शुरू होगा। पाइपलाइन परियोजना में झारखंड में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

gas-pipeline.jpg

उन्होंने बताया कि डोबी से दुर्गापुर सेक्शन के अंर्तगत 260 किमी क्षेत्र झारखंड में आयेगा। इनमें हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो आदि जिले शामिल हैं। परियोजना के जून 2019 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के साथ रांची व जमशेदपुर में सिटी गैस वितरण का काम भी पूरा कर लिया जायेगा। चटर्जी ने कहा कि राज्य के 11 जिलों में 560 किमी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। सिटी गैस वितरण के पहले चरण में रांची व जमशेदपुर हैं। दूसरे फेज में ओर शहरों को शामिल किया जायेगा। सिटी गैस वितरण में पीएनजी और सीएनजी उपलब्ध करायी जायेगी। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव सुनील बर्णवाल, उद्योग निदेशक के रविकुमार, गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक (परियोजना) डॉ. आशुतोष एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

– भाषा

[zombify_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।