कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति के अनुसार आचरण करें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति के अनुसार आचरण करें

भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम रखने और पार्टी की नीतियों के अनुसार आचरण करने की सलाह दी

देहरादून : भाजपा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम रखने और पार्टी की नीतियों के अनुसार आचरण करने की सलाह दी और साथ ही चेतावनी भी दी कि इससे इतर आचरण कार्रवाई को न्यौता दे सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यहां पार्टी मुख्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कहा, ‘‘पार्टी में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है। अनुशासन भंग किया जाना किसी भी स्थिति में स्वीकार नही किया जा सकता। 
हमें पार्टी की रीति-नीति को ध्यान में रखते हुए संयम से काम करना चाहिए।’’ प्रदेश पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस मसले को उठाया और पार्टी में कुछ लोगों द्वारा की गयी अनावश्यक बयानबाजी को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। 
रावत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश के संविधान पर माथा टेककर हमें स्पष्ट संदेश दिया है और हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मार्ग दिखाया है। यही हमारा रास्ता है। उससे भटकना अहितकर है। अगर कोई इस बात को स्वीकार नहीं करेगा तो संगठन को भी इसके बारे में निर्णय लेना पड सकता है।’’ प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने भी पार्टी अनुशासन पर जोर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।