कांग्रेस नेता सनमॉय बंदोपाध्याय को शर्त पर मिली जमानत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस नेता सनमॉय बंदोपाध्याय को शर्त पर मिली जमानत

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेता सनमॉय बंदोपाध्याय को रविवार को एक अदालत ने जमानत दे दी। उन्हें साइबर अपराध कानून के कथित उल्लंघन के लिए पुरुलिया जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुरुलिया की अदालत ने इस शर्त के साथ बंदोपाध्याय को जमानत दी कि वह हफ्ते में एक बार पुरुलिया थाने में जांच अधिकारी के सामने पेश होंगे। 
बंदोपाध्याय को बृहस्पतिवार को उत्तरी 24 परगना जिले के सोडेपुर में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। अदालत के आदेश के बाद पुलिस हिरासत से उन्हें रिहा कर दिया गया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करने वाला पोस्ट प्रसारित करने के कारण बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया। 
चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी असहिष्णुता का नायाब उदाहरण है। आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा था कि बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उनके खिलाफ कई आपराधिक आरोप हैं। उन्होंने दावा किया था कि राज्य सरकार की आलोचना से इसका कोई लेना देना नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।