कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई की निंदा की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई की निंदा की

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई और इसका विरोध कर रहे

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई और इसका विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की शनिवार को निंदा की। कांग्रेस में निरुपम के सहयोगी मिलिंद देवड़ा ने भी पेड़ों की कटाई को खुद अपने ही फेफड़ों पर चोट पहुंचाने जैसा बताया। 
मुंबई मेट्रो रेल निगम ने तीसरे चरण में मेट्रो कार शेड बनाने के लिए शुक्रवार को पेड़ों की कटाई शुरू की। यह कदम बंबई उच्च न्यायालय से इसके खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज करने के बाद उठाया गया। आरे कॉलोनी के नजदीक पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद निरुपम ने कहा कि शिवसेना दोहरा मापदंड अपना रही है। वह पेड़ों की कटाई की आलोचना भी कर रही है और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के साथ भी बनी हुई है।

आरे प्रदर्शन पर बोले प्रकाश जावड़ेकर- दिल्ली मेट्रो के लिए भी काटे गए थे पेड़

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को लोगों की इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि रात को पेड़ों की कटाई क्यों शुरू की गई? निरुपम ने कहा, ‘‘हम मेट्रो कार शेड के निर्माण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन आरे जंगल में बनाना विनाशकारी है।’’ 
मुंबई से कांग्रेस के पूर्व सांसद देवड़ा ने कहा कि पेड़ों की कटाई क्रूर और मुंबई के लिए झटका है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह लगातार फेफड़ों पर चोट पहुंचाने जैसा है। शहरों के तटीय क्षेत्र और हरित इलाकों को नष्ट कर वे समय से पहले कयामत को न्योता दे रहे हैं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।