कांग्रेस नेता के PM मोदी पर विवादित बोल, बीजेपी ने जताया विरोध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस नेता के PM मोदी पर विवादित बोल, बीजेपी ने जताया विरोध

NULL

कर्नाटक चुनाव के दौरान PM के द्वारा किसानों पर दिए एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिव्य स्पंदना रम्या ने सवाल किया कि क्या वह ‘POT’ पर हैं (नशे में) हैं। रम्या के इस सवाल पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया जतायी गई और पार्टी ने इसे घटिया और जनता का ‘‘अपमान’’ बताया। रम्या ने मोदी पर यह निशाना प्रधानमंत्री द्वारा कर्नाटक में एक रैली में वह टिप्प्णी करने के बाद साधा जिसमें उन्होंने कहा कि किसान उनकी शीर्ष प्राथमिकता हैं। मोदी ने अंग्रेजी के ‘टीओपी’ को टोमैटो (टमाटर), अनियन (प्याज) और पोटैटो (आलू) के तौर पर उल्लेखित किया।

रम्या ने ट्वीट किया, ‘‘क्या ऐसा तब होता है, जब आप ‘पीओटी’ पर होते हैं। (गांजे के नशे में होते हैं।)’’ बीजेपी ने रम्या पर शब्दों के इस्तेमाल को लेकर पलटवार किया। बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने ट्वीट किया, ‘‘देश के अधिकतर लोग और हमारी पार्टी के सदस्य (प्रधानमंत्री सहित) यह नहीं जानते कि आप किस संबंध में उल्लेख कर रही हैं लेकिन आपके नेता इसे तुरंत पकड़ लेंगे। आपने अपनी घटिया टिप्पणी से भारत के लोगों का अपमान किया है, लेकिन आपके नेता को आप पर गर्व होगा।’’ बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कर्नाटक में 3500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है जो कि भारत में सबसे अधिक है लेकिन उनके लिए ‘‘बोलना ‘पीओटी’ पर होना है।’’

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।