कर्नाटक में राहुल आज करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज, जारी रखेंगे 'मंदिर-दर्शन' की राजनीति! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक में राहुल आज करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज, जारी रखेंगे ‘मंदिर-दर्शन’ की राजनीति!

NULL

नई दिल्ली  :  कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी आज अपना पहला चुनाव अभियान शुरू करने जा रहे हैं। वे अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर्नाटक हैदराबाद बॉर्डर पर बेल्लारी जिले के हासनपेट से कर रहे हैं। दरअसल, यहां पर सबसे ज्यादा 18% लिंगायत वोट हैं। राहुल गांधी ने उनको साधने के लिए यह इलाका चुना है। गौरतलब है कि लिंगायत वोटर बीजेपी का परंपरागत वोटर रहा है। लेकिन, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब इसमें सेंध लगाना चाहते हैं और उसके लिए वह उन तमाम जगहों पर जाएंगे जो लिंगायत समुदाय से जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी प्रचार अभियान की शुरुआत कर्नाटक के हासनपेट में दिन में 1 बजे एक बड़ी रैली के साथ करेंगे।

Rahul Karnatka3

यह रैली कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है. इस इस रैली में अपनी ताकत दिखाने के लिए मुख्यमंत्री और उनके सभी मंत्री हसन पेट में जमा हैं. कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि यहां लाखों की तादाद में लोग रैली में शामिल हो सकते हैं. रैली के बाद राहुल गांधी का आज का दूसरा प्रोग्राम दिन में 2 बजे कर्नाटक के कोप्पल जिले में है। यहां पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी का सम्मान करेंगे और वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमें जोश भरेंगे।

Rahul Karnatka2

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की मंदिर पॉलिटिक्स कर्नाटक में भी जारी रहेगी। अपने दौरे के पहले ही दिन राहुल गांधी यहां के प्राचीन हुलीगम्मा मंदिर पहुंचेंगे. वह मंदिर में पूजा-अर्चना दर्शन करेंगे। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां पर तुगंभद्रा नदी के किनारे देवी दुर्गा का अवतार हुआ था। शनिवार को ही राहुल गांधी कोप्पल जिले के लिंगायत समुदाय के पवित्र गवि सिद्देश्वरा मठ भी पहुंचेंगे। आपको बता दें कि 800 साल पुराना ये मठ लिंगायत मत के लिए पवित्र स्थान है। लिंगायत वोटर को साधने के लिए राहुल गांधी बीदर जिले के अभिनव मनटप्पा भी जाएगें। ये स्थान भी लिंगायत समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है।

Rahul Karnatka1

आपको याद दिला दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पिछड़ी जाति से आते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का फॉर्मूला पिछड़ी जाति, दलित और माइनॉरिटी के गठजोड़ पर लगा हुआ है। लेकिन, उसके अलावा यहां वोकालिंगा और लिंगायत समुदाय भी चुनावों में जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही वजह है कि कांग्रेस ने लिंगायत समुदाय को अपने पाले में लाने के लिए उनको राज्य में अल्पसंख्यक का दर्जा देने और तमाम सुविधाओं की मांग उछाल दी है। जिसकी डिमांड खुद लिंगायत समुदाय के तमाम महत्वपूर्ण संगठन कर रहे हैं।

येदियुरप्पा ने राहुल गांधी को बताया ‘चुनावी हिंदू’ 

प्रदेश भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस अध्यक्ष को एक ‘चुनावी हिंदू’ बताया है। येदियुरप्पा ने यह दावा भी किया कि राहुल कांग्रेस मुक्त कर्नाटक के भाजपा के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चुनावी हिंदू राहुल गांधी का बेल्लारी में हार्दिक स्वागत करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस मुक्त कर्नाटक के हमारे सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अतीत में जहां कहीं भी राहुल ने चुनाव प्रचार किया है वहां कांग्रेस को झटका लगा और भाजपा जीती है। उन्होंने कन्नड़ में एक अन्य ट्वीट में कहा कि राहुल का आना भाजपा के लिए शुभ संकेत है।

पहले दिन राहुल गांधी की दो बड़ी रैलियां
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी अपने दौरे के पहले दिन दो बड़ी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। हासनपेट के अलावा उनकी शाम को 6 बजे एक बड़ी रैली कुकनूर के विद्यानंद कॉलेज ग्राउंड पर रखी गई है। जिसमें भीड़ जुटाने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। अपनी दूसरी रैली के बाद राहुल गांधी कोप्पल जिले में रात में रुकेंगे और रविवार सुबह से चुनावी अभियान फिर शुरू हो जाएगा।

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।