कर्नाटक के लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी को आज एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार हमला कर घायल कर दिया और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेट्टी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह एक मामले में लोकायुक्त के सामने पेश हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास जो सूचना है, उसके मुताबिक वकील होने का दावा करने वाला एक व्यक्ति ( लोकायुक्त के) कार्यालय गया था और उसने उनपर चाकू से वार किया।’’
रेड्डी ने कहा, ‘‘ वह माल्या अस्पताल में हैं….. मेरी जानकारी के हिसाब से वह खतरे से बाहर हैं….. हमले के कारण का पता चल नहीं पाया है।’’ शेट्टी कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं। कर्नाटक के लोकायुक्त पीवी शेट्टी पर कार्यालय में चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती कराया गया। विश्वनाथ भ्रष्टाचार निरोधी संस्था के अधिकारी है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ