ओडिशा में माओवादियों ने घात लगा कर हमला किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा में माओवादियों ने घात लगा कर हमला किया

NULL

माओवादियों ने कंधाल जिले के बालीगुड़ा इलाके में घात लगा कर एसओजी के काफिले पर हमला कर दिया उस हमले में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए। पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिण रेंज) अमिताभ ठाकुर ने बताया कि माओवादियों ने कल मध्यरात्रि को माओवादी विरोधी अभियान चलाने के बाद लौट रहे एसओजी के काफिले पर खामनखोल के समीप वन घाट रोड पर गोलीबारी की। काफिले का अंतिम वाहन इस गोलीबारी की जद में आ गया।

ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी हुई जिसमें एक सुरक्षा कर्मी की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए। मारे गए सुरक्षा कर्मी की पहचान कालाहांडी जिले के लक्ष्मीकांत जानी के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, घायलों को फुलबनी के जिला मुख्यालय अस्पतााल ले जाया गया। बाद में चार घायलों को बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के बी सिंह और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।