ओडिशा फ्लाईओवर हादसा : इंजीनियर सहित निजी निर्माण कंपनी का 1 अफसर गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा फ्लाईओवर हादसा : इंजीनियर सहित निजी निर्माण कंपनी का 1 अफसर गिरफ्तार

NULL

ओडिशा के भुवनेश्वर में रविवार को फ्लाईओवर के ढहने के संबंध में राज्य सरकार के एक अन्य इंजीनियर और एक निजी निर्माण कंपनी के अफसर को आज गिरफ्तार किया गया। फ्लाईओवर ढहने के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस आयुक्त वाई बी खुरानिया ने बताया कि निर्माण विभाग में सहायक इंजीनियर किशोर राउत को यहां पुलिस उपायुक्त के कार्यालय में आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

1555520149 bhneshwar flyover collapse

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को बोमीखल के निकट हुए हादसे के संबंध में पांडा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में प्रोजेक्ट मैनेजर विपुल चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया है। पांडा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स इस फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण कार्य कर रही थी। इसके साथ ही, इस मामले में गिरफ्तार किए लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। निर्माण विभाग में उपकार्यकारी इंजीनियर बंसीधर प्रहराज और पांडा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के निदेशक प्रताप पांडा को कल गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ढहने के संबंध में पांडा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के दो अन्य निदेशकों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।