ऐतिहासिक होगी भारत बचाओ रैली : प्रीतम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऐतिहासिक होगी भारत बचाओ रैली : प्रीतम

2019 के लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी का यह पहला राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसे कांग्रेस अध्यक्षा

देहरादून : आगामी 14 दिसम्बर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा गढ़वाल मंडल के प्रमुख नेताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंच कर रैली को ऐतिहासिक बंनाने का आह्वान किया। 
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी का यह पहला राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसे कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पौने छह साल में मोदी सरकार ने देश के विकास की गाड़ी को पहियों से नीचे उतार दिया। 
उन्होंने कहा कि नोटबन्दी और जीएसटी के दुष्परिणाम आज पूरा देश भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण आज देश की विकास दर साढ़े चार प्रतिशत से भी कम रह गयी है। बैठक में महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक ममता राकेश, पूर्व विधयक गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत,संजय पालीवाल, नवीन जोशी, संजय किशोर, लाल चंद शर्मा, अजय सिह, सुरेन्द्र रांगड़, गौरव सिंह,हरिद्वार जिला अध्यक्ष धर्मपाल, पौड़ी जिला अध्यक्ष कामेश्वर राणा, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, कोटद्वार जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन बोंठियाल, कवींद्र इष्टवाल, गरिमा दसोनि, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ताहिर अली, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, आरपी रतूड़ी, राजेश चमोली, प्रदीप जोशी, डाॅ प्रतिमा सिंह, कै बलवीर सिंह, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।