एचईसी ग्राउंड में झारखंड माईनिंग शो का आयोजन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एचईसी ग्राउंड में झारखंड माईनिंग शो का आयोजन

NULL

झारखंड सरकार का उद्योग विभाग सीआईआई के साथ मिलकर 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2017 तक रांची के धुर्वा स्थित एचईसी ग्राउंड में झारखंड माईनिंग शो-2017 का आयोजन कर रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास करेगें रेल मंत्री पियूष गोयल उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे। झारखंड माईनिंग शो-2017 की सफलता हेतु खान एवं खनन सचिव सुनिल वर्णवाल एवं खान आयुक्त अबुबकर सिद्दकी ने आज एचईसी मैदान में चल रही तैयारियों का मुआयना किया।

इस अवसर पर सुनिल वर्णवाल ने आयोजन की सफलता हेतु कई दिशा निर्देश दिया। झारखंड माईनिंग शो-2017 में खनिज एवं खान से संबंधित कई तकनीकी सत्र होंगे जिससे राज्य में माईनिंग से संबंधित नये विचार एवं नये रास्ते खुलेंगे एवं दीर्घकालिक खनिज नीति बनाने में मदद मिलेगी। खान एवं खनिज क्षेत्र के कई उद्योगपति इस आयोजन में शिरकत करेंगे।

वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमेन अनिल अग्रवाल, कमल बाली, अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अडानी एवं कोल इंडियाड लिमिटेड के चेयरमेन गोपाल सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां इसमें शामिल होंगी। झारखंड माईनिंग शो-2017 का प्रमुख आकर्षण 3000 मीटर क्षेत्र में होने वाली प्रदर्शनी होगी। जिसमें टाटा स्टील, सीआईएल, एचईसी, त्रीवेणी अर्थमूवर्स, बीभीईएमएल, एनटीपीसी, सेल, एनएमडीसी,आदि समूह इस प्रदर्शनी में भाग लेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।