एक और मस्जिद पर उठा सवाल! BJP सांसद साक्षी महाराज ने किया ये बड़ा दावा, जानिए पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक और मस्जिद पर उठा सवाल! BJP सांसद साक्षी महाराज ने किया ये बड़ा दावा, जानिए पूरा मामला

देश में इस समय वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञानवापी

देश में इस समय वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञानवापी मस्जिद मामला सुलझने की बजाए और उलझता जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद साक्षी महाराज अपनी मुखर बयानबाजी के लिए जाते है।  
जामा मस्जिद बनाई गई  
ऐसे में उन्होंने एक और मस्जिद पर सवाल उठाया है। भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था। उनका कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009  से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे।   
1652777424 sak2

देश के संविधान और न्यायपालिका पर  
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है। उनके अनुसार, विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था।  
सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। साक्षी महाराज मंगलवार को ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि देश कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं ने मंदिर का स्वरूप बदलने के बाद कई अवशेष छोड़ दिए थे।  
ज्ञानवापी मस्जिद मामला अभी अदालत में 
वहीं, दूसरी ओर, वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को एक के बाद एक नए मोड़ सामने आ रहे है। तीन दिन चले सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना में शिवलिंग मिलने का दावा किया। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट मुस्लिम पक्ष की उस याचिका पर सुनवाई करने वाला है, जिसमें सर्वे पर रोक की मांग की गयी है। सुनवाई से ठीक पहले हिन्दू सेना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।