उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने की एक साथ चुनाव कराए जाने की वकालत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने की एक साथ चुनाव कराए जाने की वकालत

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोक निर्माण कार्यों में भटकाव या उनकी गति धीमी होने से बचने के

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोक निर्माण कार्यों में भटकाव या उनकी गति धीमी होने से बचने के लिए पूरे भारत में एक साथ चुनाव कराने की बृहस्पतिवार को जोरदार वकालत की। नायडू ने यहां एक सार्वजनिक समारोह में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘देश में बार-बार चुनाव होना चिंता का विषय है क्योंकि जैसे ही चुनाव आते हैं, हरेक को पहले से तय फॉर्मूले का पालन करना होता है।
नायडू ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘डेढ महीने के लिए चुनाव, चयन और संशोधन एवं आदर्श आचार संहिता। इसलिए देश हित इसी में है कि देशभर में 15 दिनों के भीतर व्यापक स्तर पर एक साथ चुनाव कराए जाए ताकि लोक कार्य से किसी प्रकार का भटकाव नहीं हो, वह कमजोर या धीमा नहीं हो।’’ 
निर्वाचन आयोग ने हाल में महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव की तारीख की घोषणा की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव 21 अक्टूबर को एक चरण में होगा। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।