आइजोल में बोले अमित शाह - मोदी सरकार ने मिजोरम में विकास परियोजनाओं को किया दुगुना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आइजोल में बोले अमित शाह – मोदी सरकार ने मिजोरम में विकास परियोजनाओं को किया दुगुना

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने मिजोरम में संप्रग

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने मिजोरम में संप्रग सरकार की तुलना में दुगुनी विकास परियोजनाएं की हैं। शाह मिजोरम की राजधानी आइजोल में पूर्वात्तर परिषद की ओर से आयोजित पूर्वोत्तर हथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। 
इस मौके पर शाह ने कहा कि राज्य में बांस के उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं और इसके निवासी हस्तशिल्प वस्तुओं के निर्माण और बिक्री के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। वह पूर्वोत्तर परिषद के अध्यक्ष भी हैं। 

कांग्रेस और राकांपा ने आरे में पेड़ों की कटाई को लेकर शिवसेना और भाजपा पर साधा निशाना

गृह मंत्री ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री जोरमथंगा राज्य के विकास के लिये काम कर रहे हैं। जोरमथंगा ने उम्मीद जताई कि विकास की उच्च संभावना वाला मिजोरम केंद्र की सहायता से देश में सबसे अधिक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) हासिल करेगा।
प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद शाह का जोरमथंगा से मिलने और नागरिकता संशोधन विधेयक पर गैर सरकारी संगठन समन्वय समिति के नेताओं से बात करने का कार्यक्रम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।