अलीमुद्दीन हत्याकांड मामले में BJP नेता सहित 3 गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अलीमुद्दीन हत्याकांड मामले में BJP नेता सहित 3 गिरफ्तार

NULL

झारखंड के रामगढ़ में प्रतिबंधित गोमांस ले जाने के आरोप में भीड़ ने अलीमुद्दीन नाम के शख्स की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी के आवास से एक नामजद अभियुक्त भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नित्यानंद महतो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक नामजद छोटू राणा ने रामगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों नामजद अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। मामले में पकड़े गए लोग भाजपा के स्थानीय नेता हैं।

1555520397 nityanand mahato

                                                                                       Source

इसमें एक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राजेश ठाकुर तो दूसरा नित्यानंद महतो हैं। हालांकि मामले में राजेश ठाकुर नामजद आरोपी नहीं है, वहीं नित्यानंद महतो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाजपा नेता नित्यानंद महतो ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद वे मामले की जानकारी लेने वहां पहुंचे थे, लेकिन दुर्भावना से प्रेरित होकर उनका भी नाम इस घटना से जोड़ दिया गया।

1555520398 alimuddin murder case2

                                                                                           Source

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जिला पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था और कानून का राज ही चलेगा, कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी भी पूरे जिले में रविवार तक धारा 144 लगाई गई है। हत्या के बाद कहा जा रहा है कि अलीमुद्दीन मांस का कारोबार करता था और मांस लेकर जाते वक्त उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मांस को जांच के लिए भेजा है। वहीं अलीमुद्दीन का परिवार कह रहा है कि वो मांस नहीं बल्कि कोयले का कारोबार करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।