अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले भाजपा के हाथ से निकल सकता है नगर निकाय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले भाजपा के हाथ से निकल सकता है नगर निकाय

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गरुलिया नगर निकाय के अध्यक्ष सुनील सिंह के पद से

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गरुलिया नगर निकाय के अध्यक्ष सुनील सिंह के पद से इस्तीफा देने के कारण यह नगर निकाय भगवा दल के हाथ से निकल गया है और इस निकाय पर नियंत्रण के लिए तृणमूल का रास्ता साफ हो गया है। 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शहर के दौरे पर आने वाले हैं, उससे पहले पार्टी को निकाय में हार का मुंह देखना पड़ा है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार सुनील सिंह कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि उन्होंने नगर निकाय के अध्यक्ष पद से सोमवार शाम को ही इस्तीफा दे दिया था। इसी हफ्ते निकाय में बहुमत का परीक्षण होना है। 
सिंह ने कहा, “हमारे पास केवल सात पार्षदों का ही समर्थन है जबकि तृणमूल के पास 13 पार्षद हैं। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया।” अमित शाह मंगलवार दोपहर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी एवं नागरिकता विधेयक 2019 पर एक संगोष्ठी को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।