अमात ओड़िशा विधानसभाध्यक्ष चुने गए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमात ओड़िशा विधानसभाध्यक्ष चुने गए

NULL

भुवनेश्वर: पूर्व मंत्री एवं बीजद के वरिष्ठ विधायक प्रदीप कुमार अमात आज सर्वसम्मति से ओडि़शा विधानसभाध्यक्ष चुन लिये गए। गत छह मई को वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री के पद से त्यागपत्र देने वाले अमात ने आज विधानसभाध्यक्ष के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू की। इससे पहले वह 25 मई 2009 से 20 मई 2014 तक विधानसभाध्यक्ष रहे थे।

अमात के विधानसभाध्यक्ष चुने जाने से एक दिन पहले सत्ताधारी बीजद ने विधानसभाध्यक्ष के चुनाव के लिए एक नोटिस पेश किया था। सात मई को मंत्रिमंडल फेरदबल से पहले पांच मई को विधानसभाध्यक्ष निरंजन पुजारी ने विधानसभाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उप विधानसभाध्यक्ष एस मरांडी ने विधानसभा के एक संक्षिप्त सत्र की अध्यक्षता की जिसमें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक प्रस्ताव पेश किया और अमात का नाम विधानसभाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। संसदीय मामलों के मंत्री बी के अरूखा ने उसका अनुमोदन किया।

मरांडी द्वारा अमात का नाम ओडि़शा विधानसभा के 20वें अध्यक्ष के तौर पर घोषित करने के बाद पटनायक के साथ ही विपक्ष के नेता कांग्रेस के नरसिंह मिश्रा और भाजपा विधायक दल के नेता के वी सिंहदेव ने इसका स्वागत किया।

-भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।