MP: मध्य प्रदेश के देवास जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के भीतर फ्रिज में एक महिला का शव मिला है। यह शव कई दिन पुराना है और पुलिस एफएसएल से शव की जांच करा रही है। यह मामला वृंदावन कॉलोनी क्षेत्र का है, यहां के एक घर से पड़ोसियों को बदबू आई, मगर घर के बाहर से ताला लगा हुआ था। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। वहां रखे एक फ्रिज को खोला तो उसमें से महिला का शव निकला। यह शव कई दिन पुराना है। जांच में पता चला कि मकान का मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव है, जिसने चुलाई 2023 में मकान को संजय पाटीदार को किराए पर दिया था।
कई महीनों से फ्रीज में बंद था प्रेमिका का शव
मामले की सूचना मिलने ही पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए छानबीन की और पता चली कि संजय पाटीदार पिछले पांच साल से प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। प्रतिभा शादी का दबाव बना रही थी जिससे परेशान होकर संजय ने अपने साथी विनोद दवे के साथ मिलकर मार्च 2024 में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के हाथ-पैर बांधे और फ्रिज में छिपा दिया गया। इस मामले में संजय पाटीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी विनोद पहले से ही राजस्थान की एक जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि संजय शादीशुदा है और कृषि के काम से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने मामले की दी जानकारी
SHO अमित सोलंकी ने बताया कि मकान से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा बंद था। FSL टीम को बुलाया गया और कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर एक फ्रिज मिला, जिसमें महिला का शव था। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। घटना भोपाल रोड बायपास स्थित वृंदावन धाम की है। इस मामले में पुलिस ने महज कुछ घंटों के अंदर सुलझा लिया जहां शुक्रवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मामले का खुलासा हुआ।