प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन की खासियत यह है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है, जिसमें बीजेपी की 1,000 महिला कार्यकर्ता शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित एक भव्य महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। बीजेपी की लगभग 1,000 महिला कार्यकर्ता व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगी। भोपाल के सभी 31 मंडलों से 35 सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। इनमें बूथ समितियों की कार्यकर्ता, मंडल समिति की महिलाएं, पार्षद और अन्य सक्रिय महिला पदाधिकारी शामिल हैं।
महिला स्वरोजगार और स्व-सहायता समूहों पर रहेगा फोकस
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उन महिलाओं को संबोधित करेंगे, जिन्होंने स्वरोजगार और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में काम किया है। लगभग दो लाख महिलाओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
PM Mod के अयोध्या दौरे पर CM Yogi बोले- ‘विकास के नए युग का सूत्रपात’
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला बड़ा महिला केंद्रित आयोजन
इस सम्मेलन को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद महिला मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन की थीम रानी अहिल्याबाई होल्कर के स्वावलंबी भारत के स्वप्न पर आधारित होगी, जिसमें विकसित भारत और स्वावलंबी नारी की संकल्पना को केंद्र में रखा गया है।