मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आज चीता वीरा ने दो शावकों का जन्म हुआ। जिससे चीता परिवार में बढ़ावा हुआ है और कूनो नेशनल पार्क में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या अब 26 हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी साझा की और शावकों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर राज्य के निवासियों और परियोजना चीता से जुड़े सभी अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और मैदानी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
नन्हें चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो.. मध्यप्रदेश की ‘जंगल बुक’ में 2 चीता शावकों की दस्तक…
मुझे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आज मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म… pic.twitter.com/fCs01pIOtP
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 4, 2025
CM मोहन यादव ने व्यक्त की खुशी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कुनो नेशनल पार्क एक बार फिर नन्हे चीतों की किलकारियां से गूंज उठा। दो चीता शावकों ने मध्य प्रदेश की ‘जंगल बुक’ में अपना नाम दर्ज कराया। मुझे यह जानकारी साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मध्य प्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत करते हैं और इन नन्हे शावकों के आगमन पर मैं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। CM मोहन यादव ने कहा कि राज्य में चीतों की बढ़ती आबादी के साथ, पर्यटन को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के अवसर खुल रहे हैं।
सितंबर 2022 में लाए थे 20 चीतें
इन दो चीता शावकों के जुड़ने से कुनो नेशनल पार्क में कुल चीतों की संख्या 26 हो गई है, जिसमें 12 वयस्क चीते और 14 शावक हैं। बता दें कि देश में विलुप्त हो रहे चीतों की मौजूदगी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की गई थी। सितंबर 2022 में आठ नामीबिया से और 12 फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 20 चीतों को कुनो नेशनल पार्क में लाया गया था।