सेब हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, बचपन से हमने सुना है कि ‘An Apple a Day Keeps a Doctor Away’ लेकिन आपने देखा होगा कि सेब काटने के कुछ देर बाद ही काला पड़ जाता है।
कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? क्योंकि सेब में ऑक्सीडेशन के कारण होता है, जिससे सेब काला हो जाता है। आइए आज हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे, जिन्हें ट्राई करके सेब को काला होने से बचा सकते हैं।
आप सेबों को काटकर एयरटाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से सेब काले नहीं होते हैं, क्योंकि हवा के संपर्क में आते ही सेब काले पड़ने लगते हैं।
सेब को काला न पड़ने देने के लिए आप उनको नमक के पानी में डालकर रख सकते हैं। ऐसा करने से सेब काला नहीं होता है।
सेब को काला होने से बचाने के लिए नींबू का रस काफी बेहतरीन उपाय है। इसके लिए एक कटोरी पानी में नींबू का रस डालकर सेब के टुकड़ों को थोड़ी देर के लिए भिगो दें। ऐसा करने से सेब फ्रेश रहता है।
अगर आप किसी टिफिन में सेब काटकर रख रहे हैं, तो उसमें बर्फ के छोटे टुकड़े भी रख सकते हैं, ताकि तापमान कम रहे और सेब ताजे बने रहें।
कटे हुए सेब पर दालचीनी पाउडर छिड़क दें, जिससे सेब काले नहीं होंगे। वहीं, सेब एकदम फ्रेश रहेंगे।
सेब को फ्रेश रखने के लिए आप सेब के टुकड़ों पर सिट्रस एसिड पाउडर छिड़क दें। ऐसा करने से फल का रंग और स्वाद एकदम वैसा ही बरकरार बना रहेगा।
Source: Social MediaPapaya Benefits: रोजाना खाएं पपीता, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी