मेडिटेशन करते समय भटकते मन को ऐसे करें कंट्रोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेडिटेशन करते समय भटकते मन को ऐसे करें कंट्रोल

मेडिटेशन करते समय भटकते मन को ऐसे करें स्थिर

pexels cottonbro 4327046

आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में कई लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं

pexels cottonbro 4503264

इसलिए मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि मेडिटेशन करना जरूरी है क्योंकि इससे मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है

pexels karolina grabowska 4498159

दरअसल, मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है, मन शांत होता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है

pexels cottonbro 4324101

लेकिन अगर मेडिटेशन के दौरान आपका मन बहुत भटकता है तो हमारे पास कुछ तरीके से जिससे आप ओवरथिंकिंग को रोक सकते हैं

pexels natalie bond 320378 3759657

मेडिटेशन करने के लिए किसी आरामदायक जगह का चुनाव करें। इस बात का ध्यान रखें कि मेडिटेशन करते समय आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी हो और हाथों को घुटनों पर या गोद में रखें

pexels elly fairytale 3822583

ध्यान करते समय अपनी आंखों को बंद रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे मन की शांति और एकाग्रता बढ़ती है। आंखें बंद करके मेडिटेशन करने से आप अपने विचारों और भावनाओं को अच्छे से समझ सकेंगे

pexels cliff booth 4057845

मेडिटेशन के समय एक ही चीज पर ध्यान लगाएं, जैसे आपकी सांसे या मन में बनी कोई आक्रति। बता दें कि ऐसा करने से मन नहीं भटकता है

pexels ekaterina bolovtsova 4050218

मेडिटेशन करने के लिए आप छोटे मंत्रों का उपयोग भी कर सकते हैं, क्योंकि इससे सांसों पर ध्यान केंद्रिति करने मे मदद मिल सकती है। या फिर आप शांत समु्द्र या हरे जंगल की कल्पना कर सकते हैं। इससे नेगेटिव विचार दूर होंगे

pexels koolshooters 7346634

मेडिटेशन करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह ध्यान करने से व्यक्ति पूरे दिन सकारात्मक और एनर्जेटिक फील करता है। इसके अलावा सोने से पहले मेडिटेशन करने से नींद अच्छी आती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।