दिवाली के अवसर पर लोग अपने घरों में सुंदर रंगोलियां बनाते हैं
यहां पर रंगोली के कुछ आसान डिजाइन्स दिए गए हैं जिनसे आप एक आइडिया ले सकते हैं
फूलों की रंगोली: रंगीन फूलों की पंखुड़ियों से सुंदर रंगोली बनाएं। यह जल्दी बनती है और बहुत आकर्षक लगती है
मोर वाली रंगोली: सुंदर मोर वाली रंगोली बनाएं, इसके लिए खास रंगों को ही चुनें
दीपक रंगोली: रंगीन चॉक या रंग के पाउडर से दीपक का आकार बनाएं। इसमें छोटे दीपक या मोमबत्तियों को भी शामिल कर सकते हैं
गोल आकार: एक बड़ा गोल आकार बनाकर उसमें छोटे-छोटे रंगीन पैटर्न भरें
पैरों के निशान: घर के मुख्य दरवाजे पर देवी लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाएं, जो शुभता का प्रतीक होते हैं
इन सरल रंगोली डिज़ाइनों से आप अपनी दीवाली को और भी खास बना सकते हैं