जम्मू में गोबर से दीपक बना रहीं महिलाएं, आर्थिक रूप से हुआ लाभ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू में गोबर से दीपक बना रहीं महिलाएं, आर्थिक रूप से हुआ लाभ

देशभर में दीपावली को लेकर उत्साह का माहौल है। इससे पहले दीपावली के पर्व को लेकर जम्मू में

Diwali 2024: देशभर में दीपावली को लेकर उत्साह का माहौल है। इससे पहले दीपावली के पर्व को लेकर जम्मू में महिलाओं द्वारा दीपक बनाए जा रहे हैं। जम्मू के मिश्री-वाला गांव की रहने वाली महिलाएं गोबर के दीपक बना रही हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देना और प्लास्टिक कचरे को कम करना है। गोबर के दीपक बना रहीं लवली देवी ने बताया कि हम साल 2021 से इको फ्रेंडली दीपक बना रहे हैं। इन दीपकों को देसी गाय के गोबर से बनाया जाता है।

गोबर के दीपक के कई फायदे

ये दीपक ना तो धुआं करते हैं और ना प्रदूषण को बढ़ाते हैं। जब ये दीपक जल जाते हैं तो इसकी राख का अन्य कामों में भी इस्तेमाल किया जाता है। वैशाली शर्मा ने बताया कि गोबर के दीपक काफी अच्छे होते हैं और इससे वातावरण को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। दरअसल, गोबर से दीपक बनाने की इस पहल का नेतृत्व रजत सलगोत्रा करते हैं। उनके एनजीओ दिशा फाउंडेशन की मदद से कई महिलाओं को आर्थिक रूप से फायदा पहुंच रहा है।

इको फ्रेंडली दीपकों जमकर डिमांड

यह पहल महिलाओं की आजीविका और सतत विकास का भी समर्थन करती है, जो समुदाय में सशक्तीकरण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। पिछले साल भी सलगोत्रा के स्टार्टअप के नेतृत्व में बनाए गए इको फ्रेंडली दीपकों की जम्मू के बाजारों में जमकर डिमांड थी। इस साल उनका लक्ष्य 20,000 से अधिक पर्यावरण अनुकूल दीपकों को बनाने का है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।