अनुच्छेद 370 हटने से पाक अधिकृत कश्मीर लेना आसान नहीं : अखिलेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुच्छेद 370 हटने से पाक अधिकृत कश्मीर लेना आसान नहीं : अखिलेश

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से पाक अधिकृत कश्मीर भारत को नहीं मिल सकता क्योंकि कब्जे की एक इंच जमीन को ले पाना इतना आसान नहीं है। 
श्री यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार देश को गुलामी की तरफ ले जा रही है। देश में बेरोजगारी बड़ पैमाने पर उभर रही है। कारखाने, फैक्ट्रियां और अन्य उद्योग बंदी के कगार पर हैं। सरकार घाटा पूरा करने के लिए डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ रही है। 
यह विचार बुधवार को यहां अखिलेश यादव ने नगर में आयोजित पूर्व विधायक झाऊलाल की प्रतिमा एवं सपा के वरिष्ठ नेता बिजेंद, सिंह यादव के प्रतिष्ठान के उद्घाटन तथा ए के कॉलेज में पुस्तकालय के लोकार्पण के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा नसीरपुर कट से उतरते ही उनकी मुलाकात सबसे पहले गाय माता से हुई।
आज गाय और गौवंश से किसान परेशान है। किसानों को दो हजार रुपये की किश्त देकर खाद की बोरी से चोरी की जा रही है। सरकार घाटा पूरा करने के लिए डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ रही है। 
श्री यादव ने लोगों से 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए आर्शीवाद मांगा। इसके बाद उन्होंने ए के कॉलेज में पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़ हाथ लिया। 
उन्होंने कहा चुनाव के बाद पहली बार आपसे मिलने का मौका मिला है। उन्होंने कहा अगर हमारी सरकार बनी तो अहीर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनायेंगे। इसके लिए आप सभी को अभी से लगना होगा। 
उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें हमारे और आपके बीच में नफरत फैला रही हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। सरकार 110 करोड़ लोगों के लिए नहीं बल्कि 20 करोड़ लोगों के लिए कार्य कर रही है। देश मंदी की मार झेल रहा है। केंद, सरकार देश को गुलामी की तरफ ले जा रही है।
इस मौके पर श्री यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कहीं आने वाली पीढ़ मोबाइल पर ही गेम खेलती ना रह जाए। छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापकों को इस पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि पढ़ई के साथ खेलों का भी ध्यान रखना चाहिए। आज का युवा और बच्चे मोबाइल में ही गेम खेलती नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल जरुरी है। जाये। उन्होंने कहा कि विद्यालय में खेल की भी सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना कैरियर बनाने के लिए कहा। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार के राष्ट्रवाद में हमारी-आपकी गिनती नहीं है। अगर आपकी आबादी ज्यादा है तो दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोगों के हाथ में सत्ता पहुंच गई है। युवाओं को उत्साहित करते हुए कहा कि सपा सरकार ने पहले पुलिस भर्ती की थी, अगर उनकी सरकार बनी तो उसी तरह पुन: भर्ती की जायेगी। परीक्षा देने की कोई आवश्यकता नहीं पड़गी। अगर दुनिया में देखें तो हम बहुत पीछे हैं। 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार झूठे आंकड़ प्रस्तुत कर रही है। अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है। उत्तर प्रदेश का दूसरा नाम उन्होंने हत्या प्रदेश रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आये दिन हत्याएं हो रही हैं। कोई आदमी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आज जो नाराज हैं उन्हें मनायेंगे। इतना ही नहीं सरकार बनने पर विशेष कार्यक्रम चलाने पड़ तो समाजवादी पार्टी पीछे नहीं हटेगी। 
इस अवसर पर सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव, एमएलसी असीम यादव,डॉ. दिलीप यादव, उदयवीर सिंह, डॉ. सुकेश यादव, डॉ. गीता यादव, डॉ. पीएस यादव, बिजेंद, सिंह यादव, जोगेन्द्र यादव,रामसेवक यादव, उपेन्द्र यादव, निर्मल यादव, श्रीनाथ देव, राहुल यादव, विकास यादव, अवनीश, दिनेश आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।