Weather Update : खराब मौसम के चलते जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बाधित हुआ यातायात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Weather Update : खराब मौसम के चलते जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर बाधित हुआ यातायात

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज खराब मौसम और पत्थर गिरने के कारण कई घंटों तक

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज  खराब मौसम और पत्थर गिरने के कारण कई घंटों तक बाधित रहा यातायात अब बहाल हो गया है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यातायात बाधित होने से अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल वाहनों सहित बड़ी संख्या में अन्य वाहन राजमार्ग पर फंसे रहे।
अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार और सड़क से पत्थर हटाए जाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।उन्होंने कहा कि चंद्रकूट में यात्री निवास पर रोके गए बालटाल जाने वाले अमरनाथ यात्रियों के काफिले को रात में ठहरने के लिए अनंतनाग के मीर बाज़ार जाने की अनुमति दे दी गई है।
 जम्मू से पहलगाम आधार शिविर जा रहा
अधिकारियों ने बताया कि गुफा मंदिर में दर्शन के बाद मीर बाज़ार (कश्मीर) में रात्रि विश्राम के लिए ठहरे काफिले को जम्मू की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।उन्होंने कहा कि मीहर रामबन और पंटियाल में पत्थर गिरने के कारण आज  सुबह राजमार्ग बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू से पहलगाम आधार शिविर जा रहा काफिला टिक्करी से वापस लौट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।