जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी 

NULL

जम्मू/ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के 16 जिलों में आज अगले 24 घंटे के लिए हल्के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई। एक अधिकारी ने बताया, जम्मू के सात जिलों, कश्मीर के छह जिलों और लद्दाख के दो जिलों में ऊंचे इलाकों के लिए अगले 24 घंटों में कम खतरनाक हिमस्खलन होने की चेतावनी दी गई है। अधिकारी ने बताया कि हिम एवं अवधाव अध्ययन स्थापना(एसएएसई) से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक राज्य के ऊंचे इलाकों – पुंछ, रजौरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा, बांदीपुरा, गंदेरबाल, करगिल और लेह जिलों में पहले स्तर के कम खतरनाक हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

 इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के ऊंचे इलाकों में भी दूसरे स्तर के कम खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग ने इन जिलों के ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों से हिमस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में नहीं जाने और सुरक्षात्मक कदम उठाने की अपील की है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।