संघर्षविराम का उल्लंघन : पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संघर्षविराम का उल्लंघन : पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

NULL

जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक , भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है और पुंछ सेक्टर में गोलीबारी अब भी जारी है।

आपको बता दे कि इससे पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आज नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबनी थानाक्षेत्र में गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों ने कल भी इसी जिले के झांगर के अग्रिम इलाके में गोलियां चलायी थीं।

एक हफ्ता पहले पाकिस्तानी सैन्यबलों ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने जम्मू और पुंछ जिलों में 15-17 नवंबर के बीच संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।