पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल

NULL

श्रीनगर : जम्मू – कश्मीर के पुलवामा जिले में आज आतंकवादियों के साथ एक मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के द्रबगाम में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल जब आतंकवादियों को खोजने की कोशिश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए। घेराबंदी मजबूत कर दी गई है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

 

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।