J&K : कश्मीर में आतंकवादियों के घरों पर तिरंगा फहराया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K : कश्मीर में आतंकवादियों के घरों पर तिरंगा फहराया

जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीर घाटी में कई सक्रिय और मारे गए आतंकवादियों

जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीर घाटी में कई सक्रिय और मारे गए आतंकवादियों के घरों पर रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के रूप में कई आतंकवादियों के परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार तिरंगा फहराने के लिए आगे आए।
हिजबुल मुजाहिदीन के 2020 में मारे गए आतंकवादी रियाज अहमद नाइकू के पिता को श्रीनगर के बेगपोरा में अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देखा गया। नाइकू जम्मू-कश्मीर के टॉप टेन मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक था।
अनंतनाग जिले के लीवर श्रीगुफवाड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर जफर हुसैन भट और आमिर खान के घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
बडगाम जिले के गांव सराय चदूरा में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी आकिब नजीर शेरगोजरी के घर पर भी तिरंगा फहराया गया। लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने घरों, होटलों और रेस्तरां पर राष्ट्रीय झंडे लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।