कश्मीर में बंदूकधारियों ने किया तीन का अपहरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर में बंदूकधारियों ने किया तीन का अपहरण

बंदूकधारियों ने नदीम मंजूर नामक किशोर का अपहरण कर लिया था तथा बाद में पुलवामा जिले से उसका

दक्षिण कश्मीर में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन लोगों का अपहरण कर लिया। उसी इलाके में शुक्रवार को एक किशोर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां जिले के सैदपोरा पाईन और मंजगाम गांवों से आज सुबह अज्ञात बंदूकधारियों के समूह ने तीन लोगों का अपहरण कर लिया।

108

उन्होंने बताया कि अपहृतों की खोज में व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया है लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को बंदूकधारियों ने नदीम मंजूर नामक किशोर का अपहरण कर लिया था तथा बाद में पुलवामा जिले से उसका गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।