कश्मीर में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। यहा पर लॉकडाउन आज 38 दिन हो गए है। संभागीय आयुक्त पांडुरंग के.पोल ने लोगों से अपील की है कि वह रमजान के दौरान लॉकडाउन पाबंदियों का पालन करे। पोल ने शुक्रवार को घाटी के लोगों को रमजान की शुभकामनाएं दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घाटी के अधिकतर हिस्सों में मुख्य मार्ग सील कर रखे हैं और लॉकडाउन लागू करने तथा लोगों की गैर जरूरी आवाजाही को रोकने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक लगाए हैं। प्रशासन ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल समेत आवश्यक सेवाएं पाबंदियों के दायरे से बाहर हैं। सिर्फ उन्हीं लोगों को आनेजाने की इजाजत है जिनके पास वैध पास हैं।
कोविड-19 : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 394 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 6800 के पार
निषिद्ध क्षेत्रों या रेडजोन घोषित इलाकों को सील कर दिया गया है। पूरी घाटी में बाजार बंद हैं और सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद है। केवल दवा और किराने की दुकानों को खोलने की इजाजत है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के कुल 454 मामले हैं, छह मरीजों की मौत हो चुकी है और 109 लोग ठीक हो चुके हैं। 65,000 से अधिक लोगों पर चिकित्सीय निगरानी रखी जा रही है। इनमें से कई सरकारी पृथक-वास में हैं और कई को घरों में पृथक किया गया है।