जम्मू और कश्मीर में ठंड का कहर , शीत लहर जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू और कश्मीर में ठंड का कहर , शीत लहर जारी

NULL

जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर अभी जारी है आपको बता दे कि जम्मू शहर और लेह कस्बे में बीती रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा।

मौसम कार्यालय का अनुमान है कि जम्मू और कश्मीर में मौजूदा ठंड की स्थिति शुक्रवार तक जारी रहेगी।  जम्मू शहर में तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि लेह में तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताय कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.3 डिग्री नीचे जबकि पहलगाम में शून्य से दो डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, कटरा में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस, बोटोटे 4.9 डिग्री, बनिहाल में 1.4 डिग्री, भदरवाह में 3.5 डिग्री और उधमपुर में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।