कश्मीर में लगातार नागरिकों को निशाना बना रहे आतंकवादी , हमला एक की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर में लगातार नागरिकों को निशाना बना रहे आतंकवादी , हमला एक की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला में बुधवार को आतंकवादी हमले में एक नागरिक की मौत हो गयी। पुलिस ने

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला में बुधवार को आतंकवादी हमले में एक नागरिक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस नागरिक की हत्या एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर के मारे जाने के दो दिन बाद हुयी।
गाड़ी चालक था आतंकवादी हमले में मृतक सतीश 
पुलिस ने बताया कि घायल नागरिक की पहचान सतीश कुमार सिंह के रूप में हुयी है और उस पर हमला आज शाम कुलगाम के पोम्बे गांव में हुआ। पुलिस ने कहा, ‘‘ स्थानीय निवासी एवं पेशे से चालक सिंह को आतंकवादी हमले में गंभीर से धायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। 
आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सेना ने इलाके की घेरेबंदी शुरू की
कश्मीर त्रोन की पुलिस ने  ट्वीट कर कहा, ‘‘ आतंकवादियों ने कुलगाम के काकरान निवासी पेशे से चालक सतीश कुमार सिंह पर नागरिक पर गोलीबारी की। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इलाके को घेर लिया गया है।’’ पुलिस ने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हत्या में शामिल लोगों को जल्द ही मार गिराया जाएगा। पुलिस ने कहा, ‘‘इस जघन्य आतंकवादी अपराध में शामिल आतंकवादियों को जल्द ही मार गिराया जाएगा। इसमें शामिल आतंकवादियों को को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।’ इस बीच राजनीतिक दलों ने इस हमले की निंदा की है।
अब्दूल्ला ने  जताया शोक कहा  उनकी आत्मा को शांति मिले 
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘इस तरह के हमलों का कभी भी औचित्य नहीं हो सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्राप्त हो। ’’ वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुलिस से हमलावरों को पकड़ने और उन्हें दंडित करने का आग्रह किया है। 
पुलिस हमलावरों को सजा दे – अल्ताफ प्रवक्ता भाजपा 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, ‘‘आतंकवादियों के एक और बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ निंदा करते हैं, जहां कुलगाम निवासी पेशे से ड्राइवर सतीश कुमार सिंह को गोली मार दी गई। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस से अपील है कि हमलावरों को सजा दें।’’ संतोष वार्ता नननन
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।