आतंकवाद के एक मामले में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, अहम प्रतिष्ठानों की रेकी का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आतंकवाद के एक मामले में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, अहम प्रतिष्ठानों की रेकी का आरोप

NULL

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक कथित सदस्य को आज गिरफ्तार किया और दावा किया कि वह थलसेना की शिविरों एवं बिजली परियोजनाओं जैसे अहम प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान अब्दुल नईम शेख के तौर पर हुई है और वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है। उसे लखनरू से गिरफ्तार किया गया।

साल 2014 से ही आतंकवाद के एक मामले में शेख की तलाश थी और वह उस वक्त से फरार था।  अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच के लिए मामले को एनआईए के हवाले कर दिया गया है। आरोप है कि शेख ने कश्मीर जाकर वहां कुछ अहम प्रतिष्ठानों की रेकी की।

अधिकारियों ने दावा किया कि शेख ने हिमाचल प्रदेश, खासकर कसोल, का भी दौरा किया। कसोल में इस्राइली नागरिक अक्सर आते-जाते रहते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि शेख को पाकिस्तानी-अमेरिकी डेविड हेडली की तरह रेकी के एक मिशन में शामिल किया गया था। हेडली अमेरिका की एक जेल में 35 साल की सजा काट रहा है। उस पर आतंकवादी गतिविधियों और 2008 के मुंबई हमलों में शामिल होने के आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।