कश्मीर में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

NULL

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के जवानों की ओर से चलाई गई गोली में दो युवाओं के मारे जाने के विरोध में अलगाववादियों की हड़ताल से आज जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के मद्देनजर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाया गया है और चार जिलों मे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में दुकानें एंव व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, वहीं सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारत है।

उन्होंने कहा कि शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में निजी कारें सड़कों पर दिखाई दे रही हैं। शोपियां के गानोवपुरा में कल पथराव कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेना की ओर से चलाई गई गोली में दो युवक मारे गए थे और कई घायल हो गए थे। स्थानी निवासियों का आरोप है कि सेना के जवानों ने हल्के उकसावे पर गोलियां चलाईं लेकिन सेना के प्रवक्ता ने कहा कि पथराव में अनेक जवानों के घायल होने और वाहनों को नुकसान पहुंचने के बाद आत्मरक्षा के लिए जवानों को गोली चलानी पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि सफाकदाल, खनयार, नौहट्टा, रैनावाड़ी और एमआर गंज पुलिस थाना क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं मैसूमा और क्रालखुद पुलिस थाना क्षेत्र के कुछ भागों में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम, और शोपियां जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और घाटी में इसकी स्पीड घटाकर 128 केबीपीएस कर दी गई है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।