पूरे देश में बकरीद के मौके पर लोग खुशियां मना रहे है तो वहीं जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की है। नंतनाग के मंडी इलाके में पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक हालात को बिगड़ता देख सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। विरोध में पत्थरबाजों ने पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे भी लहराए। पत्थरबाजों ने अनंतनाग ही नहीं श्रीनगर में भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां ईदगाह के पास पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है।
पुलवामा जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की अगवा कर हत्या
वहीं पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने बीजेपी के कार्यकर्ता का अपहरण कर लिया और उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, शबीर अहमद भट्ट का कल अपहरण किया गया था। गोलियों से छलनी उनका शव आज सुबह पाया गया। सूत्रों के मुताबिक, भट्ट को सुरक्षा के लिए सशस्त्र गार्ड भी प्रदान किए गए थे।