जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पथराव, एक घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पथराव की घटना में 30 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पथराव की घटना में 30 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि गंगू इलाके के रहनेवाले मोहम्मद यसीन सोमवार रात पथराव का शिकार हो गए। उनके सिर पर चोट आई है। 
अधिकारी ने बताया कि उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में 25 अगस्त को हुए पथराव में भी ट्रक चालक 42 वर्षीय नूर मोहम्मद डार की सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।