श्रीनगर में पड़ रही है कड़ाके की ठंड , गुलमर्ग रहा सबसे ठंडा स्थान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीनगर में पड़ रही है कड़ाके की ठंड , गुलमर्ग रहा सबसे ठंडा स्थान

NULL

जम्मू & कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है वही गुलमर्ग शून्य से 9.8 डिग्री कम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा साथ ही श्रीनगर में इस मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के कारण सुबह नलों में पानी जमा रहा और लोग नलों के आसपास आग जलाकर जमे हुए पानी को पिघलाने की कोशिश करते नजर आए। साथ ही सुबह सड़कों पर फिसलन रही जिसके कारण शहर में वाहनों का आवागमन बहुत कम नजर आया।

कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.0 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री, कटरा में 5.7 डिग्री, बटोटे में 0.3 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 2.9 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और उधमपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।