कश्मीर घाटी में SPO की गोली मारकर हत्या, 1 अन्य घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर घाटी में SPO की गोली मारकर हत्या, 1 अन्य घायल

NULL

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार शाम आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक अन्य एसपीओ को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने मुरन चौक पर एसपीओ मुहम्मद अशरफ को नजदीक से गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।’ शनिवार को ही अनंतनाग के खानबल क्षेत्र में आतंकवादियों ने एक अन्य एसपीओ त्रिलोक सिंह को गोली मार दी।

सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पुलिस ने दोनों स्थानों पर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी कर दी है। इससे पहले आतंकवादियों ने गुरुवार को अनंतनाग में ही एक अन्य एसपीओ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, कुछ आतंकवादी गुरुवार शाम अनंतनाग के बिजबेहरा क्षेत्र में एसपीओ मुश्ताक अहमद शेख के घर में घुसकर उन पर गोलीबारी की। हमले में शेख की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

निश्चित मासिक वेतन पर अनुबंधित एसपीओ नियमित पुलिसकर्मी नहीं होते हैं। इनकी भर्ती 1990 के दशक में उग्रवाद से लड़ने के लिए की गई थी।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।