शोपियां गोलीबारी में मरने वालो की संख्या 5 हुई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शोपियां गोलीबारी में मरने वालो की संख्या 5 हुई

NULL

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बीती रात हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या पांच हो गयी है। मौके से आज सुबह एक और शव बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाहनू शोपियां में घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक और शव मिला।’’ उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शोपियां के चित्रागाम निवासी गौहर अहमद लोन के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि लोन का शव एक कार से बरामद हुआ।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक संयुक्त नाके पर गोलीबारी किए जाने के बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी सहित चार लोग मारे गए। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान शाहिद अहमद डार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एक कार में मृत अवस्था में मिले तीन लड़के मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी के सहयोगी थे। ये तीनों लड़के स्थानीय थे और शोपियां के त्रेंज, पिंजूरा और इमामसाहिब इलाकों के रहने वाले थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।