J&K : शो‌पियां में पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड अटैक, एक लड़की की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K : शो‌पियां में पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड अटैक, एक लड़की की मौत

NULL

रमजान के महीने में केंद्र सरकार की तरफ से एकतरफा सीजफायर का ऐलान है। लेकिन दहशतगर्द घाटी को दहलाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले चार दिनों के अंदर घाटी में आतंकवादियों का यह 14वां हमला है। शो‌पियां में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। यहां आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक लड़की की मौत हो गई है। ये हमला शोपियां के मुख्य चौक पर किया गया है। आतंकियों ने यहां बाटपोरा चौक पर पुलिस नाका पार्टी को निशाना बनाया और उन पर ग्रेनेड से हमला किया। ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर फायरिंग भी की गई। जिसके बाद एक लड़की की मौत और 4-5 लोगों के घायल होने की खबर है।

पिछले चार दिनों के अंदर घाटी में आतंकवादियों का यह 14वां हमला है। इससे पहले रविवार को जब मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती श्रीनगर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं, उसी दौरान आतंकियों ने पुलवामा में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता अब्दुल रशीद के घर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया। इसके बाद पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक किया। हालांकि, इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ था।

2 मई को आतंकियों ने राजधानी श्रीनगर को निशाना बनाया था। आतंकियों ने फत्तेकदल, बादशाह ब्रिज, बटमालू और मोमिनाबाद में ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 4 नागरिक और 4 सुरक्षाबल जख्मी हो गए थे।

 

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।