भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की गतिविधि का पता चलने के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ गोलीबारी शुरु कर दी। नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्टर में आतंकवादी गतिविधि का पता चला। सतर्क सैनिकों ने आतंकवादियों के खिलाफ गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई। ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस गोलीबारी में दो आतंकवादियों गोली लगने से घायल हो गए है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा के पास पुंछ सेक्टर में आतंकवादी गतिविधि का पता चला। सतर्क सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके कारण भारी गोलीबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन जारी है: व्हाइट नाइट कॉर्प्स
वीडियो वर्तमान समय के अनुसार नहीं है। pic.twitter.com/QfEr9jgoP5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2025
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भारतीय सेना के रोमियो फोर्स के साथ संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से एक व्यक्ति को अवैध घुसपैठ के आरोप में पकड़ा था। मोहम्मद यासिर फैज के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से पकड़ा गया।
25 जनवरी को एलओसी से घुसपैठ के बारे में इनपुट मिलने के बाद अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। इनपुट के आधार पर एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया और व्यक्ति को पकड़ लिया गया।