जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर प्रधानमंत्री ने किया शोक व्यक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जम्मू कश्मीर भाजपा के नेता कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर प्रधानमंत्री ने किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।
गुप्ता का 87 वर्ष की आयु में बुधवार को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में निधन हो गया था।
मोदी ने ट्वीट किया, “जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना जीवन जन कल्याण के साथ-साथ समाज के सशक्तीकरण के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।