कश्मीर घाटी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ लोगों ने कश्मीर बंद का किया आह्नान, कई इलाकों में पड़ा असर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कश्मीर घाटी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ लोगों ने कश्मीर बंद का किया आह्नान, कई इलाकों में पड़ा असर

कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ बंद का आयोजन किया गया

कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ बंद का आयोजन किया गया था। बंद का आह्वान किसने किया इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग और बारामूला के कुछ इलाकों में बंद का असर देखा गया। दरअसल पिछले महीने से कश्मीर के कुछ इलाकों में अतिक्रमण अभियान जारी है, इस अभियान के खिलाफ वहां रहने वाले लोगों ने नाराजगी जाहिर की है, लोगों का कहना है कि सरकार के इस अतिक्रमण विरोधी अभियान से उनके घर उजड़ जाएंगे। कश्मीर के विभिन्न दलों ने भी इस अभियान की निंदा की है। 
बंद के कारण कुछ जगहों पर दिखा असर
 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीनगर सिटी सेंटर में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे लेकिन सार्वजनिक परिवहन सामान्य रहा। श्रीनगर के एक दुकानदार ने कहा कि यह बंद अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ है लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी कि बंद का आह्वान किसने किया था।
अतिक्रमण अभियान के खिलाफ विपक्षी दलो का विरोध
केंद, शासित प्रदेश सरकार द्वारा पिछले माह शुरू किए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान की राजनीतिक दलों और स्थानीय निवासियों द्वारा कड़ आलोचना की जा रही है। इस अभियान के विरोध में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब कश्मीर के कुछ हिस्सों में बंद का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।