PDP प्रमुख ने की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की प्रशंसा, भाजपा को बताया सबसे भ्रष्ट पार्टी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PDP प्रमुख ने की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की प्रशंसा, भाजपा को बताया सबसे भ्रष्ट पार्टी

मुफ्ती ने पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को बीजेपी द्वारा निशाना बनाया जा

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की  ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों को इस यात्रा का समर्थन करने की जरूरत है क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से उत्पन्न खतरे से देश और लोकतांत्रिक संस्थानों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। 
गांधी परिवार का देश के लिए कुर्बानी देने का इतिहास
मुफ्ती ने विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्ष पदों पर बीजेपी नेताओं के बच्चों के चयन को लेकर अर्हता पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या जय शाह (केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे) बल्ला पकड़ना भी जानते हैं? उन्होंने पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को बीजेपी द्वारा निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह गांधी परिवार से आते हैं जिसका देश के लिए कुर्बानी देने का इतिहास है। उन्होंने कहा, वे पंडित जवाहर लाल नेहरू की मानहानि कर रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी और मजबूत भारत की आधारशिला रखी थी। 
धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटा 
महबूबा ने आरोप लगाया कि बीजेपी  लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता से डरती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने (BJP) अपने निजी हित के लिए देश को धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटा है। उन्होंने उन लोगों की सूची गिनाई जो राजनीतिक परिवारों से आते हैं और बीजेपी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि गांधी और भाजपा के वंश में अंतर है कि उनके परिवार (गांधी) का देश में योगदान है,  स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेहरू एक दशक तक जेल में रहे जबकि उनके पिता राजीव गांधी और   दादी इंदिरा गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी। मुफ्ती ने सवाल किया, ‘‘एक बीजेपी नेता का नाम बता दें जो आजादी की लड़ाई में जेल गया था, जान कुर्बान करने की बात तो छोड़ ही दीजिए। PDP अध्यक्ष ने बीजेपी को देश की सबसे ‘भ्रष्ट’ पार्टी करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।