J&K : रामबन में जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर सुरंग का एक हिस्सा ढहा, सात लोग फंसे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

J&K : रामबन में जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर सुरंग का एक हिस्सा ढहा, सात लोग फंसे

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात ढह

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात ढह जाने से नौ लोग उसमें फंस गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खोनी नाले में सुरंग के आगे का एक छोटा हिस्सा जांच के दौरान ढह गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना ने संयुक्त बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को बचा लिया गया है और सात लोग अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।