राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की फिर गोलाबारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की फिर गोलाबारी

लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। पिछले वर्ष भारत पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने आज एक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना किसी उकसावे के अकारण गोलाबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में शाम सवा चार बजे नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने भारी मोर्टार दागें और हल्के हथियारों से गोलाबारी की। इससे पहले दिन में एक बजे कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की थी जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया था।

 यह आठवां दिन हैं जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अग्रिम सैन्य चौकयों को निशाना बनाकर गोलाबारी की है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राजौरी तथा पुंछ में पांच किलोमीटर के दायरे में सभी शैक्षिक संस्थानों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। पिछले वर्ष भारत पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से 2936 बार संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।