पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में LOC के पास की गोलाबारी, सीमाई चौकियों और गांवों बनाया गया निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में LOC के पास की गोलाबारी, सीमाई चौकियों और गांवों बनाया गया निशाना

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को गोलाबारी कर

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को गोलाबारी कर सीमाई चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहपुर सेक्टर में सुबह 10 बजकर करीब 15 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के मोर्टार के गोले दागने शुरू किए जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। 
1573976371 jammu kashmir police
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोले जिले के करणी और कस्बा क्षेत्रों में भी गिरे। गोलाबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलेबारी की वजह से लोगों ने भूमिगत बंकरों जैसे सुरक्षित स्थानों में शरण ली। अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।